Search

June 9, 2026 9:12 pm

SIR को लेकर झामुमो की बैठक, वोटर मैपिंग की समस्याओं के त्वरित समाधान का निर्देश

इकबाल हुसैन

महेशपुर। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) प्रखंड कार्यालय में मंगलवार को विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रखंड क्षेत्र में चल रहे वोटर मैपिंग कार्यों की समीक्षा की गई तथा पुनरीक्षण कार्य के दौरान सामने आ रही समस्याओं पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में झामुमो की केंद्रीय समिति सदस्य उपासना मरांडी मुख्य रूप से उपस्थित रहीं। उन्होंने क्षेत्र में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की प्रगति की जानकारी ली और कार्य में आ रही बाधाओं से अवगत हुईं। उन्होंने संबंधित प्रखंड पदाधिकारियों एवं पर्यवेक्षकों को निर्देश दिया कि मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य में उत्पन्न समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि अभियान प्रभावी ढंग से पूरा हो सके। उपासना मरांडी ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में मतदाता सूची का अद्यतन और शुद्ध होना अत्यंत आवश्यक है। इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं और जिम्मेदार पदाधिकारियों को समन्वय बनाकर कार्य करने की जरूरत है। बैठक में जिला संगठन सचिव अनारुद्दीन मियां, सांसद प्रतिनिधि कुणाल अल्फ्रेड हेम्ब्रम, जिला छात्र मोर्चा सचिव तौसीफ इकबाल, प्रखंड सचिव जेम्स सुशील हेम्ब्रम सहित नसीम अहमद, बुदल यादव, डार्फी शेख, रेहान शेख, पोल्टू शेख, मुताहर शेख, पप्पू अंसारी, मैनुद्दीन अंसारी, सेन्टू शेख, मधु शेख, अनारुल शेख, अयनेश सोरेन और दिलवर हुसैन समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!