Search

May 11, 2026 7:05 am

जेएसएलपीएस के द्वारा घर घर जाकर बकरियों को पिलाया गया कृमि नाशक दवा

अब्दुल अंसारी

पाकुड़िया (पाकुड़) पाकुड़िया प्रखंड में जेएसएलपीएस के अंतर्गत जोहार परियोजना में बकरी पालकों के उत्पादक समूहो में आजीविका पशु सखियों के द्वारा घर-घर जाकर पशुओं को कृमी नाशक का दवा पिलाना शुरू किया गया जिसमें पोलासी ,बड़ाउदाली,आदि गांवों में बकरियों एवं मुर्गी को मंगलवार को दवा पिलाया गाय । जानकारी के अनुसार इस अभियान के तहत कृमीकरण के लिए हजारों हजार बकरियों, एवं मुर्गियों का लक्ष्य रखा गया है । इससे बकरियों में होने वाली विमारियों से बचाव,अच्छे ग्रोथ एवं अंदर और वाह्य परिजीवी से बचाव में सहायक होगा । इस तरह का ड्राइव साल में चार बार जेएस एल पी एस के माध्यम से चलाया जाता है। साथ ही जेएसएलपीएस के माध्यम से महिलाओं का स्वालंबी बने में कारगर निभा रही है वहीं पशुओं में होने वाले बीमारियों के विषय में भी जानकारी दिया जा रहा है। मौके पर आजीविका पशु सखि दीदी एवं लाभुक मौजूद थे ।

img 20240409 wa00371778195493819163796

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!