Search

April 25, 2026 8:51 pm

ग्रामीण क्षेत्रों में जेएमएम प्रत्याशी स्टीफन मरांडी के लिए जनसमर्थन जुटाने उतरीं जुली हेम्ब्रम, किया तूफानी दौरा

बजरंग पंडित

महेशपुर। झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) की वरिष्ठ नेत्री और जीप चेयरमैन जुली हेम्ब्रम ने आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जेएमएम प्रत्याशी स्टीफन मरांडी के समर्थन में जोरदार जनसंपर्क अभियान चलाया। मंगलवार को उन्होंने कालिदीह, खाकसा, रामपुर, अलुदाहा और सफादाहा जैसे ग्रामीण इलाकों का दौरा कर मतदाताओं से मिलकर पार्टी के पक्ष में मतदान की अपील की। जुली हेम्ब्रम ने कहा कि स्टीफन मरांडी के नेतृत्व में क्षेत्र का चहुंमुखी विकास संभव है और उनकी जीत से क्षेत्र में विकास की नई लहर दौड़ेगी। इस जनसंपर्क अभियान में ग्रामीणों का उत्साह देखते ही बन रहा था। स्टीफन मरांडी के समर्थन में भारी संख्या में लोग एकत्र हुए, जिससे जनसभा का माहौल और भी जोशीला हो गया। जुली हेम्ब्रम ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि जेएमएम हमेशा से क्षेत्र के गरीब, आदिवासी, किसान और मजदूरों के हितों की रक्षा के लिए तत्पर रही है। उन्होंने कहा कि पार्टी की प्राथमिकता क्षेत्र के हर नागरिक की बुनियादी सुविधाओं तक पहुंच सुनिश्चित करना है। साथ ही, उन्होंने मतदाताओं से आग्रह किया कि वे स्टीफन मरांडी को जिताकर उन्हें क्षेत्र की सेवा का अवसर दें। इस अवसर पर जेएमएम के उपाध्यक्ष हरिबंस चौबे, प्रखंड अध्यक्ष मोतीलाल हांसदा, छोटू भगत, कालीदास टुडू, गोनू सनवाल और सनवार अंसारी सहित कई प्रमुख नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यकर्ताओं ने भी जनता को जेएमएम के द्वारा चलाई जा रही जनहित की योजनाओं के बारे में अवगत कराया और स्टीफन मरांडी के समर्थन में एकजुटता दिखाई। ग्रामीणों ने जुली हेम्ब्रम के दौरे का स्वागत करते हुए भरोसा दिलाया कि इस चुनाव में वे स्टीफन मरांडी को जीत दिलाने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।

img 20241114 wa0043336662800201796679

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!