Search

September 17, 2026 12:25 am

कालाजार रोगी को प्रोजेक्ट जागृति के तहत पोषण किट प्रदान

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाकुड़िया में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ भरत भूषण भगत के द्वारा कालाजार रोगी एलिस टुडू ग्राम भिंडीवन को प्रोजेक्ट जागृति के तहत कालाजार पोषण किट प्रदान किया गया.इस संबंध में प्रभारी चिकित्स पदाधिकारी डॉ भरत भूषण भगत ने बताया कि उपायुक्त महोदय के निर्देशानुसार प्रोजेक्ट जागृति के तहत कालाजार इलाज कर चुके रोगी को न्यूट्रीशन की किट प्रदान किया गया।इस पोषण किट में चना,बादाम,काजू,सोयाबीन सरसों,तेल,गुड एवं अन्य सामग्री दिया गया।मौके पर डॉ अब्दुल हक मंजर,केटीएस संजय मुर्मू ,प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक प्रभात दास सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे.

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!