Search

April 25, 2026 10:07 pm

कल्पना सोरेन ने भरी हुंकार,कहा देश बाबा साहेब अंबेडकर की संविधान से चलेगा

हेमलाल मुर्मू की जीत सुनिश्चित करने पहुंची स्टार प्रचारक कल्पना सोरेन, लिट्टीपाड़ा विधान सभा के ग्रामीणों को किया संबोधन।

हेमन्त सोरेन ने अपने कार्यकाल में राज्य की समुचित विकास किया

राहुल दास

हिरणपुर (पाकुड़): भाजपा नही चाहती कि आदिवासियों को पहचान मिले। जो हमेशा से ही आदिवासियों को छलने का कार्य किया है। गुरुवार को हिरणपुर स्थित फुटबॉल मैदान में आयोजित चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुए झामुमो नेत्री सह स्टार प्रचारक कल्पना सोरेन ने कही। सभा मे हजारो की भीड़ थी। जहाँ झामुमो नेत्री को फूलमाला पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। सभा मे राजमहल सांसद विजय हांसदा व लिट्टीपाड़ा के झामुमो प्रत्याशी हेमलाल मुर्मू मुख्य रूप से उपस्थित थे। उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए झामुमो नेत्री ने अपने ओजस्वी भाषण में कही की झारखण्ड में 24 वर्षो में से 18 वर्ष भाजपा ने शासन किया , पर राज्य की समुचित विकास नही कर पाया। आदिवासियों की हितैषी बनने की ढोंग करने वाले भाजपा ने एसटी की आरक्षण में भी कटौती कर दिया था। हेमन्त सोरेन की पांच वर्ष के कार्यकाल में ढाई वर्ष कोरोना जैसे महामारी से बिता। हेमन्त सोरेन ने जान की बाजी लगाकर प्रभावित लोगों की मदद किया। बचे ढाई वर्षो के दौरान भाजपा ने षड्यन्त्र के तहत हेमन्त सोरेन को पांच माह जेल में डाल दिया गया था इसके बावजूद राज्य सरकार ने लोगो की हित मे कई योजनाओं को धरातल में लाया। मईया योजना की चौथी किश्त निर्गत की जा चुकी है। जिससे महिलाओ के चेहरे में खुशी देखी जा रही है। वही राज्य के सभी बकाये बिजली बिल को माफ , कृषको की दो लाख तक कि कृषि ऋण माफ , बेघरों को अबुआ आवास सहित कई योजनाओं का लाभ आमलोगों को दे रही है। उन्होंने कहा कि अभी तक 40 लाख लोगों को सर्वजन पेंशन , 25 लाख अबुआ आवास , मईया योजना से लाखों महिलाओ को जोड़ा गया है । ओल्ड पेंशन जिसे भाजपा ने बन्द किया था , राज्य सरकार ने इसे लागू किया। भाजपा घुसपैठियों के बहाने लोगो को डराना चाह रही है। समाज को तोड़कर भाजपा शासन करना चाह रहा है ,जो कभी सफल नही होगा। संथालपरगना क्षेत्र में झामुमो पूर्व से सर का ताज बना हुआ था , आगे भी बना रहेगा।वही राज्य के 1932 की खतियान आधारित स्थानीय नीति लागू की जाएगी। सांसद ने कहा कि राज्य में हेमन्त सोरेन सरकार के कामकाजों को अपार समर्थन मिल रहा है। राज्य में पुनः झामुमो की ही सरकार बनेगी। स्थानीय व बाहरी कोई मुद्दा नही है। क्षेत्र में झामुमो प्रचण्ड मतो से विजय हासिल करेगी ।इस अवसर पर झामुमो संगठन प्रभारी अजीजुल इस्लाम, जिला अध्यक्ष श्याम यादव , जिला उपाध्यक्ष समद अली , जिला सचिव सुलेमान बास्की , जावेद आलम मुख्य रूप से उपस्थित थे।

img 20241114 wa0013121714902789320742

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!