स्वालंबन की दिशा में महिलाएं हो रही है लखपति किसान
सतनाम सिंह
सशक्त नारी विकसित भारत कार्यक्रम अंतर्गत सोमवार को जिले के चास हाट कार्यलय में लखपति दीदी योजना के तहत राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन में उत्कृष्ट कार्य करने और विभन्न व्यवसायों के माध्यम से अपनी आजीविका को सुदृढ़ करने वाली सखी मंडल से जुड़ी महिलाओं को सम्मानित किया गया। जिसमें हिरणपुर प्रखंड अंर्तगत दो महिला किसान कार्मेला व कोर्निला व पाकुड़ सदर से दो लखपति दीदीयों को सम्मानित किया गया।साथ ही महिला उत्पादक समूह हिरणपुर व पाकुड सदर को का डमी चेक देकर सम्मानित किया।कार्यक्रम में बिपीएम उमेश कुमार वाईपी सारती कुमारी बीपीओ सुभाष कुमार, संकर तिवारी, संजय पाल बीएपी सबीना आसीन, आदि मौजूद रहे।
किया कहते है पदाधिकारी
कार्यक्रम में जिला प्रबंधक लाइवलीहुड बीरेंद्र कुमार ने बताया कि कर्मेला व कोर्निला जैसे महिलाएं हर क्षेत्र में अपने दायित्वों को पूर्ण करते हुए अपना परचम लहरा रही हैं। और स्वालंबन की क्षेत्र में आगे आकर लखपति किसान में अपना नाम दर्ज कराकर अन्य महिलाओ के लिए प्रेरणा स्रोत बन रही है।
किया कहते है डीएफएम पाकुड़ चंदन कुमार
इन्होंने कहा की महिलाएं सखी मंडल से जुड़कर विभिन्न प्रकार के रोजगार अपनाकर अपनी आजीविका बड़ाकर लखपति दीदी बन रही है।साथ ही दूसरी महिलाओं को प्रेरित कर है।जो सराहनीय है।





