Search

July 14, 2026 5:09 am

लर्नर लाइसेंस शिविर को मिली शानदार सफलता, पहले दिन 58 आवेदकों को मिला लाइसेंस

अमर भगत

पाकुड़। जिला परिवहन कार्यालय की ओर से आमड़ापाड़ा प्रखंड कार्यालय में आयोजित दो दिवसीय नवशिक्षु चालक अनुज्ञप्ति (लर्नर लाइसेंस) शिविर के पहले दिन 65 आवेदन प्राप्त हुए। सभी आवेदनों का त्वरित निष्पादन करते हुए सरकार द्वारा निर्धारित ऑनलाइन परीक्षा में सफल 58 आवेदकों को मौके पर ही लर्नर लाइसेंस प्रदान किया गया। यह शिविर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, परिवहन मंत्री दीपक बिरुवा के निर्देश तथा उपायुक्त मेघा भारद्वाज के मार्गदर्शन में आयोजित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने की प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी और लोगों के लिए सुलभ बनाना है, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों के अधिक से अधिक पात्र नागरिक इसका लाभ उठा सकें। लर्नर लाइसेंस का वितरण आमड़ापाड़ा के अंचल अधिकारी मो. औसफ अहमद खान और मोटरयान निरीक्षक अमित कुमार ने किया। अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि वे अपने-अपने प्रखंडों में आयोजित होने वाले शिविरों का लाभ उठाएं और अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करें। शिविर के दौरान सड़क सुरक्षा को लेकर भी लोगों को जागरूक किया गया। वाहन चालकों को वैध ड्राइविंग लाइसेंस के साथ वाहन चलाने, दोपहिया वाहन पर हेलमेट और चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने की सलाह दी गई। साथ ही हिट एंड रन दुर्घटना मुआवजा योजना, गुड सेमेरिटन (रहवीर) योजना, कैशलेस उपचार व्यवस्था तथा आपदा प्रबंधन से जुड़ी विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी देकर उनका लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया। जिला परिवहन कार्यालय ने जिले के सभी पात्र नागरिकों से आगामी प्रखंड एवं पंचायत स्तरीय शिविरों में पहुंचकर ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने और सड़क सुरक्षा नियमों का पालन कर सुरक्षित यातायात व्यवस्था को मजबूत बनाने की अपील की है। शिविर में अंचल अधिकारी मो. औसफ अहमद खान, प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रमोद कुमार गुप्ता, मोटरयान निरीक्षक अमित कुमार, जिला सड़क सुरक्षा प्रबंधक रितेश कुमार सिंह, वरीय प्रधान लिपिक बरियार हेंब्रम सहित जिला परिवहन कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

img 20260713 wa00227504140897569077432
img 20260713 wa00216418556155729030503

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!