Search

April 27, 2026 1:23 pm

स्वीप अंतर्गत मतदाता जागरूकता को लेकर एलईडी (वर्चुअल रियलिटी) वैन रवाना

संथाल परगना आयुक्त,जिला निर्वाचन पदाधिकारी पाकुड़, जिला निर्वाचन पदाधिकारी, जामताड़ा, पुलिस अधीक्षक पाकुड़, पुलिस अधीक्षक दुमका, पुलिस अधीक्षक साहेबगंज एवं परियोजना निदेशक आईटीडीए दुमका ने हरी झंडी देकर किया रवाना।

VR वैन (वर्चुअल रियालिटी) के माध्यम से वर्चुअल तकनीक के जरिए लोगों को चुनाव संबंधी दी जायेगी जानकारी।

सतनाम सिंह

विधानसभा आम चुनाव 2024 को लेकर पाकुड़ जिला में स्वीप के तहत मतदाताओं को जागरूक करने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। इसी कड़ी में आज संथाल परगना आयुक्त लालचन्द डाडेल, जिला निर्वाचन पदाधिकारी पाकुड़, जिला निर्वाचन पदाधिकारी जामताड़ा, पुलिस अधीक्षक पाकुड़, पुलिस अधीक्षक दुमका, पुलिस अधीक्षक साहेबगंज एवं परियोजना निदेशक आईटीडीए दुमका द्वारा समाहरणालय परिसर से एलईडी (वर्चुअल रियलिटी) वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

तीनों विधानसभा क्षेत्रों के मतदाताओं को किया जाएगा जागरूक

संथाल परगना आयुक्त लालचन्द डाडेल ने बताया कि जिले में विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारी सुनिश्चित कराई जा रही है। उन्होंने स्वीप कोषांग पाकुड़ द्वारा किए जा रहे कायों की प्रशंसा की और कहा डिजिटल वैन के माध्यम से तीनों विधानसभा क्षेत्रों में घूम कर गांव, कस्बों, टोलों में जाकर वर्चुअल तकनीक के जरिए लोगों को मतदान और चुनावी प्रक्रिया के संबंध में जागरूक करेगा।

img 20241025 wa00366282272388562262966

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!