Search

June 19, 2026 2:30 pm

महेशपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत लॉटरी माफिया बेखौफ एवं धड़ल्ले से बेच रहे हैं फर्जी एटीएम टिकट।

थाना क्षेत्र के हर गांव,हर गली चौक चौराहा पर लॉटरी बेचने वाले एजेंट खुलेआम फर्जी टिकट बेचते हुए नजर आते हैं। जिम्मेदार चुपचाप।

महेशपुर से धीरेन साहा की रिपोर्ट

महेशपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत हर गली, चौक चौराहों,ग्राम और मुहल्ले पर खुले आम फर्जी एटीएम टिकट बेचते हुए कई लोग नजर आ जाएंगे,थाना से मात्र कुछ सौ फीट की दूरी चौराहे पर सुबह से शाम तक मॉर्निंग,इवनिंग और नाइट की टिकट लिए लोग खड़े नजर आते है,झारखंड में हर तरह की लॉटरी पर प्रतिबंध है लेकिन उसके बावजूद खुले आम आखिर किनके इशारे पर किसके सह पर लॉटरी बेच रहे टिकट माफिया सायद टेबल के नीचे सब फिक्स है हाथ मिले हुए है माफिया और जिम्मेदार के।पूरी तरह से विफल नजर आ रही महेशपुर पुलिस इन टिकट माफिया पर लगाम लगाने को। जिम्मेदार की चुप्पी बहुत कुछ बयां करती है जिसका फायदा लॉटरी माफिया खूब लूट रहे है, महेशपुर थाना क्षेत्र में आग की तरह फैल रहा है फर्जी एटीएम टिकट का काला धंधा जिस पर अंकुश लगाने में घुटने टेकना जैसा नजर आ रहे है जिम्मेदार। सबका साथ सबका विकास जो सब पर भारी है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!