Search

May 4, 2026 3:33 am

मईसारा बीबी बनी कांग्रेस महिला जिला उपाध्यक्ष, खालिदा खातून को दिया गया पाकुड़ महिला प्रखंड अध्यक्ष का जिम्मा

सुदीप कुमार त्रिवेदी

पाकुड़ : कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महिला पर्यवेक्षक स्मिता शर्मा पाकुड़ पहुंची. जहां उन्होंने महिला कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की. साथ ही पाकुड़ जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष महिला मोर्चा की जिम्मेदारी मईसारा बीबी को दी गई. वहीं महिला प्रखंड अध्यक्ष खालेदा खातून को बनाया गया.स्मिता शर्मा महेशपुर प्रखंड पहुंचकर वहां पर भी महिला कार्यकर्ताओं के साथ संगठन की मजबूती को लेकर बैठक की. महेशपुर कांग्रेस महिला प्रखंड अध्यक्ष रेखा रानी ने संगठन की मजबूती को लेकर कई तरह की चर्चाएं की. कांग्रेस महिला जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस तथा महिला प्रखंड अध्यक्ष खालिदा खातून ने संयुक्त रूप से कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर महिला संगठन महिलाओं को जागरूक करेगी. पाकुड़ जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष सीमा सोनी ने कहा की आने वाले विधानसभा चुनाव में फिर से एक बार इंडिया गठबंधन की सरकार बनने जा रही है. दोनों ने संयुक्त रूप से कहा कि इस बार का चुनाव पूर्व मंत्री आलमगीर आलम के विकास कार्यों के मुद्दे पर चुनाव होगा. उन्होंने पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र में कई तरह के विकास कार्य किए हैं. जो प्रशंसनीय है. महिलाओं को अब इंडिया गठबंधन की सरकार हर साल 12000 रुपए देगी जिससे पूरे झारखंड की महिलाएं सशक्त होंगी. जिला कार्यकारिणी की बैठक में अस्टोमि देवी पाण्डेय हिरणपुर महिला प्रखंड अध्यक्ष, सुनीता देवी अमरपारा महिला प्रखंड अध्यक्ष, सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे.

img 20240808 wa00277029205176284648144

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!