Search

May 17, 2026 3:25 pm

पाकुड़ नगर पुलिस की बड़ी सफलता: 5 दिनों में चोरी की स्विफ्ट कार बरामद और आरोपी गिरफ्तार

पाकुड़. पाकुड़ नगर थाना क्षेत्र के कृष्णा मार्केट के पास से 19 अप्रैल को चोरी हुई स्विफ्ट कार को पुलिस ने महज 5 दिनों में बरामद कर लिया। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार भी किया है।बताया गया कि साहिबगंज जिले के राजमहल थाना क्षेत्र के बेलदारचक निवासी मोहम्मद अजहर निजी काम से पाकुड़ शहर के कृष्णा मार्केट आए थे। इस दौरान उनकी स्विफ्ट कार (जेडएच04W9851) चोरी हो गई। जब मोहम्मद अजहर को इस घटना की जानकारी हुई, तो उन्होंने नगर थाना में शिकायत दर्ज कराई।नगर थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर प्रयाग दास के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 5 दिनों के भीतर चोरी की कार बरामद की और आरोपी मनीरूल अंसारी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी मनीरूल अंसारी साहिबगंज जिले के तालझारी थाना क्षेत्र के भतभंगा गांव का रहने वाला है। आरोपी का आपराधिक इतिहास भी रहा है।थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर प्रयाग दास ने बताया कि इस मामले में जांच जारी है और गिरफ्तारी के बाद आरोपी से पूछताछ की जा रही है। पुलिस की इस सफलता पर क्षेत्रवासियों ने राहत की सांस ली है। छापेमारी टीम में थाना प्रभारी के अलावा अवर निरीक्षक कन्हैया कुमार यादव, राहुल कुमार, सुबल कुमार डे, सहायक अवर निरीक्षक सनातन मांझी, अश्लोक कुमार पांडे और सशस्त्र बल के जवान भी शामिल थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!