माल जाति का प्रमाणपत्र नही हो रहा है निर्गत
राहुल दास
हिरणपुर (पाकुड़): जाति प्रमाणपत्र को लेकर मंगलवार को केंदों गांव के दर्जनभर लोगो ने कार्यालय कक्ष में अंचलाधिकारी मनोज कुमार से मिलकर गुहार लगाया। ग्राम प्रधान विश्वनाथ दत्ता के नेतृत्व में आये ग्रामीण निरंजन राय , उत्तम राय , मेघा राय , परेश राय , संतोष राय , लखिन्द्र राय , गौतम राय आदि ने अपना दुखड़ा सुनाते हुए सीओ को कहा कि हम जाति के माल है। हम गरीब परिवारों को अबूआ आवास योजना मिला है। इसमे विभाग द्वारा जाति प्रमाणपत्र की मांग की गई है। पर हमें अंचल कार्यालय द्वारा माल जाति की प्रमाणपत्र नही दी जा रही है। जिसकारण अबूआ आवास योजना को लेकर हमलोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वही अंचलाधिकारी ने ग्रामीणों को कहा कि कार्यालय में उपलब्ध गजट में 121 जातियों का नाम अंकित है। इसमे माल जाति का नाम उल्लेख नही है। इस जाति का श्रेणी भी उल्लेखित नही है ।यदि लिखित रूप से आपलोग आवेदन जमा करें तो इसे कार्मिक विभाग को भेजा जाएगा। वही ग्राम प्रधान ने कहा कि गांव में करीब 50 माल परिवार निवास करता है। सभी वर्ष 1932 का खतियानी रैयत है। खतियानी पंजी में जाति में माल उल्लेखित है। सभी काफी गरीब लोग है , जो अन्यत्र जाकर मजदूरी कर परिवार की भरणपोषण करते आ रहा है। अबूआ आवास योजना में जाति प्रमाणपत्र की आवश्यकता पड़ने पर सभी परेशान हो गया है। बहरहाल माल जाति के लोगो को जाति प्रमाणपत्र को लेकर काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसका असर अबूआ आवास योजना में भी पड़ने की संभावना बनी हुई है।





