Search

July 6, 2026 5:59 am

वार्ड नंबर 23 से मनोज सिंह निर्विरोध निर्वाचित, क्षेत्र में खुशी की लहर

पत्रकार – सौरभ मित्तल

मेदिनीनगर/डालटनगंज:
नगर निगम चुनाव में वार्ड नंबर 23 से मनोज सिंह का निर्विरोध चुना जाना क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है। उनके खिलाफ किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन दाखिल नहीं किया, जिसके बाद वे बिना मतदान के ही पार्षद पद पर निर्वाचित घोषित किए गए।
मनोज सिंह की इस जीत को वार्ड की जनता का पूर्ण समर्थन और विश्वास माना जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मनोज सिंह लंबे समय से क्षेत्र में सक्रिय रहे हैं और जनता की समस्याओं को गंभीरता से उठाते रहे हैं। उनके सरल व्यवहार और जनसंपर्क के कारण ही उन्हें यह सम्मान मिला है।
निर्विरोध जीत के बाद वार्ड में खुशी का माहौल देखा गया। समर्थकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी और उम्मीद जताई कि अब वार्ड में सड़क, नाली, पेयजल, सफाई और अन्य बुनियादी सुविधाओं पर तेजी से काम होगा।
मनोज सिंह ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि यह जीत जनता की है और वे वार्ड नंबर 23 के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने सभी मतदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे जनता के विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे।
निर्विरोध निर्वाचित होने से मनोज सिंह की जिम्मेदारियां और भी बढ़ गई हैं, और अब वार्ड की निगाहें उनके कार्यों पर टिकी रहेंगी।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!