सतनाम सिंह
राष्ट्रीय मतदाता दिवस एवं गणतंत्र दिवस के मौके पर गुरुवार को पाकुड़ में जिला प्रशासन की ओर से मैराथन दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । दौड़ प्रतियोगिता सिद्धू कान्हू मुर्मु पार्क से सोनाजोरी तक दूरी कुल 10 किमी तय की गई। दौड़ में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को डीसी मृत्युंजय बरनवाल एवं एसपी प्रभात कुमार ने फ्लैग दिखाकर रवाना किया ।हालांकि दौड़ में स्वयं डीसी एवं उनकी धर्मपत्नी ,एसपी , डीडीसी ,सिविल एसडीओ, एस डी पी ओ,सिविल सर्जन ,खेल पदाधिकारी, खेल प्रेमी एवं मीडिया कर्मियों नेभी भाग लिया। दौड़ में पुरुष और महिला वर्ग से पहला दूसरा और तीसरा स्थान पर हासिल करने वाले को डीसी और एसपी के हाथो पुरस्कृत किया गया। पुरस्कार वितरण से पूर्व डीसी ने उपस्थित लोगों को 2024 में होने वाली लोकसभा चुनाव में अपने मत का प्रयोग बढ़-चढ़कर करने की प्रतिज्ञा दिलाई। कहा कि यहां मैराथन दौड़ राष्ट्रीय मतदाता दिवस के साथ गणतंत्र दिवस के मौके पर आयोजन किया गया है। मैराथन दौड़ के माध्यम से मतदाता को जागरूक करने के लिए शपथ दिलाई गई है । डीसी ने कहा कि पाकुड़ जिले में 813 बूथ है जहां आज बिएलो के द्वारा नए मतदाताओं को बुलाकर बूथ केंद्र पर उन्हें सम्मानित किया जाएगा, उनकी फोटो ली जाएगी,सेल्फी ली जाएगी और उन्हें आने वाले लोकसभा के चुनाव में वोट देने के लिए उन्हें प्रोत्साहित किया जा रहा है ।कहा कि आज मैराथन दौड़ के माध्यम से लोगों को जागरूक करने के लिए सभी पदाधिकारी, कर्मी, महिलाएं इस दौड़ के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक करने का संदेश दिया है ,जो यह एक अच्छी पहल और प्रयास है। दौड़ में पहले स्थान हासिल करने वाले ब्रेंथियस मरांडी, दूसरे स्थान पर सुनील टुडू और तीसरे स्थान पर अर्जुन रविदास स्थान पाने वाले को डीसी और एसपी ने पुरस्कृत किया। महिला वर्ग में पहले स्थान पर संगीता मरांडी, दूसरे स्थान पर फूल कुमारी मरिया और तीसरे स्थान पर पुस्पा हांसदा को डीसी की पत्नी और जिप सद्स्य ने अपने हाथो से उन्हें पुरस्कृत किया।कार्यक्रम का सफल संचालन में पिंटू सिंह और विश्वनाथ पंडित ने योगदान








