Search

October 3, 2026 3:20 am

बीआरसी में की गई एमडीएम की अंकेक्षण

राहुल दास

हिरणपुर (पाकुड़): प्रखंड संसाधन केंद्र हिरणपुर में सोमवार से सभी विद्यालयों की मध्यान्ह भोजन की अंकेक्षण कार्य प्रारंभ की गई। रांची से आये अंकेक्षण दल द्वारा वर्ष 2020 – 21 , वर्ष 2021 -22 व वर्ष 2022 -23 में एमडीएम राशि की आय व व्यय की लेखा की जांच की गई। सोमवार को हिरणपुर , हाथकाठी , बरमसिया सहित 24 विद्यालयों की जांच की गई। जिसमें एमडीएम पँजियो में अंकित आय – व्यय का मिलान किया गया। बीईईओ रफीक आलम ने कहा कि बीते तीन वर्षों की एमडीएम मद की राशि की अंकेक्षण की जा रही है। इसमें सभी विद्यालयों की अंकेक्षण होगी।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!