Search

April 16, 2026 4:10 pm

विधायक निसात आलम ने 5000 मेट्रिक टन क्षमता के कोल्ड स्टोरेज का किया उद्घाटन, किसानों को मिलेगा बड़ा फायदा

पूर्व मंत्री आलमगीर आलम का सपना हुआ साकार: निसात

सतनाम सिंह

पाकुड़: पूर्व मंत्री आलमगीर आलम के सपनों का एक और पड़ाव आज साकार हुआ। पाकुड़ जिले के कासिला गांव में 5000 मेट्रिक टन क्षमता वाले कोल्ड स्टोरेज का उद्घाटन विधिवत रूप से उनकी पत्नी और पाकुड़ विधायक निसात आलम ने किया।इस कोल्ड स्टोरेज की आधारशिला 2021 में आलमगीर आलम द्वारा रखी गई थी, और अब इसका निर्माण पूरा होने के बाद किसानों के लिए यह एक बड़ी राहत साबित होगा। उद्घाटन समारोह के दौरान निसात आलम ने कहा कि इस कोल्ड स्टोरेज के माध्यम से पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र के किसानों को अपनी फसलों को सुरक्षित रखने और बेहतर मूल्य प्राप्त करने में मदद मिलेगी।उन्होंने यह भी कहा कि कोल्ड स्टोरेज का उद्देश्य किसानों को उनकी उपज के नुकसान से बचाना और कृषि क्षेत्र में प्रगति सुनिश्चित करना है। अब किसानों को अपनी फसलें समय पर बाजार तक पहुंचाने की चिंता नहीं करनी पड़ेगी। उद्घाटन समारोह के विशिष्ट अधिकारी उपायुक्त मनीष कुमार ने कहा कि इस परियोजना से कृषि उत्पादों की बर्बादी में कमी आएगी और किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। क्षेत्र के किसानों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे अपने भविष्य के लिए एक सकारात्मक कदम बताया।यह कोल्ड स्टोरेज न केवल पाकुड़ जिले के बल्कि आसपास के क्षेत्रों के किसानों के लिए भी एक बड़ा वरदान साबित होगा। कार्यक्रम के दौरान दर्जन और लाभुकों को परिसंपत्ति का वितरण भी किया गया।

img 20241218 wa00663733602054005971646
img 20241218 wa00672846511679376115761

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!