स्वराज सिंह
पाकुड मुफस्सिल थाना प्रभारी अमर कुमार मिंज ने सड़क सुरक्षा को लेकर मंगलवार को स्कूली बच्चों एवं ग्रामीणों के बीच जागरुकता अभियान चलाया, जहां थाना प्रभारी अमर कुमार मिंज ने स्कूली बच्चों को सड़क सुरक्षा सप्ताह को लेकर विस्तृत जानकारी दी, बाइक सवार हेलमेट का उपयोग अवश्य करे। वही तेज गति से बाइक न चलाये। बाइक में सवारी दो ही लोग करे। वही चार पहिये वाहनों में सफर करने में सीट बेल्ट अति आवश्यक है। वाहनों को चलाने में ट्रैफिक नियमो का पालन करना जरूरी है। इस मौके पर विद्यालय में बच्चों के साथ सभी शिक्षक उपस्थित एवं ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों के बीच संबोधन किया गया।







