Search

September 24, 2026 5:17 am

सड़क दुर्घटना में मोटरसाइकिल चालक गंभीर रूप से घायल।

पाकुड़ धनुष पुजा रोड में दुर्गा मरांडी घर के समीप सड़क हादसे में वाहन चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है। घटना शनिवार शाम करीब सात बजे की है। स्थानीय लोगों के मुताबिक सड़क किनारे रखा गया बिल्डर से मोटरसाइकिल सवार जा टकराया जिससे दुर्घटनाग्रस्त हो गया। लोगों के मुताबिक मोटरसाइकिल सवार शराब की नसे में बताया जा रहा है । लोगों ने बताया कि पास ही गोकुलपुर हटिया में बिकने वाला देसी शराब का सेवन करने की बात कही गई है । हेलमेट रहने के बावजूद सर पर चोट लगना ऐसा लगता है चालक बिना हेलमेट बाइक का परिचालन कर रहा था चालक सड़क पर बेहोश पढ़ा रहा और उसके सर से रक्तस्राव हो रहा था स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस को खबर देकर उसे सदर अस्पताल सोना जोड़ी भेजा गया दुर्घटना में घायल शख्स की पहचान नहीं हो पाई है । मौके पर पहुंची पुलिस मोटरसाइकिल को अपने साथ ले गई।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!