Search

June 19, 2026 7:59 am

अज्ञात वाहन के चपेट में आने से मोटरसाइकिल चालक की हुई मौत।

सतनाम सिंह

महेशपुर थाना क्षेत्र के चमरखी गांव के समीप अज्ञात वाहन के चपेट में आने से एक मोटरसाइकिल चालक की मौत हो गई. मिली जानकारी के अनुसार पश्चिम बंगाल के मुरारई थाना क्षेत्र के बालियारा गांव निवासी आईनुल मोमिन महेशपुर के रास्ते अपना घर लौट रहा था. इसी दौरान चमरखी गांव के समीप एक अज्ञात वाहन के चपेट में आ जाने से गंभीर रूप से घायल हो गया. उधर घटना की सूचना मिलते ही महेशपुर थाने के एएसआई जयशंकर राम दलबल के साथ घटना स्थल पहुँचकर घायल व्यक्ति को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महेशपुर पहुँचाया. जहां चिकित्सक अंजनी भगत ने घायल व्यक्ति का प्राथमिक इलाज की. वही चिकित्सकों ने घायल व्यक्ति की गंभीर स्थिति को देखते हुए रैफर कर दिया. घायल व्यक्ति को रामपुरहाट ले जाने के क्रम में रास्ते मे ही उक्त व्यक्ति की मौत हो गई.

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!