Search

October 27, 2026 8:06 am

सांसद व विधायक‎ ने 2 नई सड़क व 8 आरईओ सड़क की मरम्मति कार्य का किया शिलान्यास।

सतनाम सिंह

पाकुडिया:- झारखण्ड सरकार के ग्रामीण कार्य विभाग कार्य प्रमण्डल पाकुड़ अन्तर्गत पाकुडिया प्रखंड क्षेत्र में मुख्यमंत्री ग्राम सड़क सुदृढ़ीकरण योजना के तहत 8 सड़कों का अनुरक्षण एवं विशेष मरम्मति कार्य तथा दो नई सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास राजमहल संसदीय / लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय हाँसदा व महेशपुर विधानसभा के विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी के द्वारा संयुक्त रूप से नारियल फोड़ व फिता काटकर किया गया। इन 8 सड़कों में 1- आर०ई०ओ० पथ से बड़ासिंहपुर तक करीब 4.18 कि.मी लम्बी सड़क लगात करीब 207.049 लाख राशि विशेष मरम्मति कार्य, 2- खजुरडंगाल से बड़ाउदाली पार्ट ए करीब 2.25 कि०मी० लम्बी सड़क का विशेष मरम्मति कार्य लगभग राशि 111.247 लाख राशि की लागत से होगी, 3- झरिया से राजबाड़ी करीब 2.45 कि०मी० लम्बी सड़क का विशेष मरम्मति कार्य लगभग 112.993 लाख राशि की लागत से होगी, 4- सलगापाड़ा से बालिडीह तक करीब 6.25 कि०मी० लम्बी सड़क का विशेष मरम्मति कार्य लगभग 302.798 लाख राशि की लागत से होगी, 5- लकड़ापहाड़ी से महुलपहाड़ी तक करीब 4.30 कि०मी० लम्बी सड़क का विशेष मरम्मति कार्य लगभग 139.082 लाख राशि की लागत से होगी, 6- आरईओ रोड़ सलगाडीह पार्ट ए तक करीब 5.03 कि०मी० लम्बी सड़क का विशेष मरम्मति कार्य लगभग 199.672 लाख राशि की लागत से होगी, 7- चौकीशाल से हाकिमपुर तक करीब 1.47 कि०मी० लम्बी सड़क का विशेष मरम्मति कार्य लगभग 66.912 लाख राशि की लागत से होगी, 8- छोटाउदाली से दलाही तक करीब 3.50 कि०मी० लम्बी सड़क का विशेष मरम्मति कार्य लगभग 81.405 लाख राशि की लागत से होगी। सड़क निर्माण कार्य का काम मेसर्स एबीसी कन्स्ट्रक्शन प्रा.लि. द्वारा‎ किया जायेगा।इधर दो नई सड़क अंगरगड़िया से गोलपुर तक 4.385 कि.मी. करीब 326.815 लाख राशि की लागत एवं‎ गणपुरा मुख्य पथ से गोलपुर तक 2.400 कि.मी. लम्बी सड़क करीब 223.079 लाख राशि की लागत से बनायी जाएगी इनका भी शिलान्यास किया। उक्त‎ सभी सड़क बन जाने से दर्जनों गाँव सहित हजारों‎ ग्रामीण लभान्वित होंगे। स्थानीय विधायक व सांसद के अथक प्रयास से महेशपुर विधानसभा क्षेत्र में सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। इससे पहले शिलान्यास स्थल पहुंचे‎ सांसद व विधायक‎ महोदय का स्थानीय‎ ग्रामीणों द्वारा पारंपारिक आदिवासी रितीरिवाज से भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर विधायक‎ प्रो.स्टीफन मरांडी ने अपने सम्बोधन मे शिलान्यास स्थल पर उपस्थित‎ लोगों से कहा की झारखंड सरकार का उद्देश्य सुदूरवर्ती गांवों तक विकास पहुंचने‎ का है झारखंड के गांव ,पंचायत‎ , प्रखंड को जिला मुख्यालय तक सड़क से जोड़ने का उद्देश्य है राज्य‎ सरकार के निर्देश‎ पर सारे जर्जर सड़़को को कायाकल्प करने का कार्य किया जा रहा है। अब ये सात महत्वपूर्ण सड़कों के निर्माण हो जाने इलाके के लोगों‎ को काफी सहूलियत मिलेगी आवागमन बेहतर होगी सड़क बनाने मे ग्रामीणों की भी सहयोग होना चाहिए ग्रामीण अपनी देखरेख में सड़क का निर्माण का कार्य कराये। सांसद विजय हाँसदा ने कहा राज्य की सरकार बिना किसी भेदभाव के सभी वर्गों‎ के लोगों के लिए‎ विकास कार्य‎ कर रही है। जिन क्षेत्रों में विकास की योजनाएं नहीं पहुंची हैं, उसे कैसे पहुंचाया जाए। उसपर भी कार्य हो रहा है। सरकार ने क्षेत्र के विकास के लिए समस्याओं को चिन्हित किया। जिस पर कार्य किया जा रहा है। विधायक‎ व सांसद ने शिलान्यास स्थल पर उपस्थित‎ संवेदक से कहा की सड़क निर्माण कार्य गुणवत्तापुर्ण होनी चाहिए। सड़क निर्माण कार्य शुरू‎ होने से ग्रामीणों मे खुशी‎ का माहौल है ग्रामीणों ने विधायक‎ व सांसद के प्रति आभार व्यक्त किया।
मौके पर जिला अध्यक्ष श्याम यादव,प्रखंड अध्यक्ष मोतीलाल हाँसदा,केन्द्रिय कमेटी सदस्य हरिवंश चौबे ,केन्द्रिय कमेटी सदस्य‎ देबीलाल हाँसदाक्,महेशपुर प्रखंड़ अध्यक्ष अनारूद्दीन मियाँ, सचिव मईनुद्दीन अंसारी,जिप अध्यक्ष जुली ख्रिष्टमणी हेम्ब्रम,जिप सदस्य‎ सुनीता सोरेन खुरशेद आलम,अशोक भगत,,कालीदास टुडू,निवारण मरांडी,मुनीराम मरांडी,अली मुहम्मद,कलाम अंसारी,कुबराज मरांडी,सुबाषिनी मुर्मू,रेफाइल मुर्मू,नजरूल इस्लाम,दिनेश जयसवाल,गोपाल भगत,छोटू भगत,नेजाम अंसारी,मुसारफ हुसैन,तोहिदुल शेख,विनोद भगत,ऐनोस मुर्मू,मुजिबुल रहमान,हफाजुद्दीन अंसारी,मंटू भगत,अकबर अली,रौशन अंसारी,मंजुर अंसारी,ऐनोस मुर्मू,विश्वनाथ मुर्मू,अनीसुर रहमान,नरेश हाँसदा सहित‎ अन्य कार्यकर्ता‎ विभागीय एई,जेई,थाना प्रभारी उपस्थित‎ थे।

img 20240309 wa00202684408848469539456
img 20240309 wa00198684673584434095394
img 20240309 wa00227221957920900864961

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!