Search

June 19, 2026 12:54 pm

बुलेट बाईक पर सवार होकर सांसद विजय हांसदा ने किया छठ घाटों का निरीक्षण।

सतनाम सिंह

पाकुड़: चार दिनों तक चलने वाले लोक आस्था का महापर्व छठ आज से शुरू होने को है। इस पावन पर्व के पहले राजमहल लोकसभा के सांसद विजय हांसदा ने शहर के विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया। सांसद विजय हांसदा बाईक पर सवार होकर कालीभसान पोखर घाट, टिनबंगला पोखर घाट, ठाकुर बाड़ी घाट व शिव शीतला मंदिर घाट पहुंचे। उन्होंने सभी घाटों पर साफ-सफाई का जायजा लिया। इस दौरान मौके पर उपस्थित सभी कमिटियों के सदस्यों से मिलकर आगामी छठ की शुभकामनाएं दीं।सांसद विजय हांसदा ने कहा कि महाछठ पर्व की मान्यता इस इलाके में काफी है। हर घर में पर्व होता है। व्रतियों और श्रद्धालुओं को कठिनाई न हो घाट तक जाने वाले रास्तों को दुरूस्त किया जाना आवश्यक है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!