Search

February 7, 2025 4:48 am

गणतंत्र दिवस पर फहराया गया राष्ट्रीय ध्वज।

राहुल दास

हिरणपुर (पाकुड़): गणतंत्र दिवस पर रविवार को सभी सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों में राष्ट्रीय झंडा फहराया गया। प्रखंड सह अंचल कार्यालय में प्रखंड प्रमुख रानी सोरेन ने राष्ट्रीय झंडा फहराया। जहां बीडीओ टुडू दिलीप , अंचलाधिकारी मनोज कुमार आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे। उधर थाना में थाना प्रभारी रंजन सिंह , सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सा प्रभारी डा. सुनील कुमार सिंह , सुभाष चौक सहदेव साहा , वन विभाग फोरेस्टर बबलू देहरी आदि जगहों पर झंडा फहराया गया। इसके अलावे सभी पंचायत भवन , विद्यालय भवन सहित अन्य जगहों पर हर्षोल्लास के साथ राष्ट्रीय झंडा फहराया गया।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर