Search

May 12, 2026 7:26 am

अखिल भारतीय आदिम जनजाति विकास समिति के तत्वावधान में मूलवासी पहाड़िया समुदाय ने निकाली रैली

15 माँगों के समर्थन में उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

सुदीप कुमार त्रिवेदी

अखिल भारतीय आदिम जनजाति विकास समिति के तत्वावधान में हिल एसेम्बली पहाड़िया महासभा के बैनर तले आज हजारों की संख्या में मूलवासी पहाड़िया समुदाय के लोगों ने अपनी 15 माँगों के समर्थन में विशाल रैली निकाली । उक्त रैली सह प्रदर्शन का नेतृत्व अखिल भारतीय आदिम जनजाति विकास समिति के संस्थापक व महासचिव शिवचरण मालतो एवं हिल एसेम्बली पहाड़िया महासभा के केंद्रीय उपाध्यक्ष बैजनाथ पहाड़िया कर रहे थे । इस मौके पर संसंस्थापक व महासचिव शिवचरण मालतो ने कहा कि इस राज्य में पहाड़िया समुदाय व बिरहोर मूलवासी हैं लेकिन आजादी के 75 वर्षो के बाद भी अभी तक हमलोगों को आरक्षण का लाभ नही मिल पाया है । मालतो ने शिकायती लहजे में कहा कि वर्तमान राज्य सरकार की मंशा ही सही नही है । महासचिव ने आगे कहा कि गत दिनों भारत के प्रधानमंत्री के द्वारा आदिम जनजाति के लिए जन मन आवास योजना शुरू की गई लेकिन इस योजना में इतनी गड़बड़ी की गई कि तयशुदा कट ऑफ तारिख 15 जनवरी खत्म हो गई और इसके कारण उक्त योजना की राशि 24 हजार करोड़ का हमलोगों को कोई लाभ नही मिल पाया । स्थानीय सिद्धो कान्हो पार्क से यह रैली सह प्रदर्शन निकल कर पाकुड़ उपायुक्त कार्यालय पहुँची जहाँ इनके शिष्टमंडल ने पाकुड़ उपायुक्त को 15 सूत्री माँगों के समर्थन में ज्ञापन सौंपा । 15 सूत्री माँगों में क्रमशः आदिम जनजाति पहाड़िया को जनमन आवास योजना से जोड़ने, झारखंड आदिम जनजाति प्राधिकरण का नियमावली के साथ लागू किए जाने, पाकुड़ दुमका साहेबगंज मे विशिष्ट पहाड़िया पदाधिकारी व पर्यवेक्षक नियुक्त करने, झारखंड राज्य आदिम जनजाति आयोग का गठन करने, आदिम जनजाति के नाम से जाति प्रमाणपत्र निर्गत करने, संथाल परगना प्रमंडल अंतर्गत दामिन इ कोह क्षेत्र में खननपट्टा अविलंब बंद करने, राज्यसभा, विधानसभा व लोकसभा में प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने जैसी कई माँगे शामिल हैं ।

img 20240306 wa01304830481162886087204

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!