Search

June 19, 2026 3:20 pm

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर नवयुग प्रगतिशील मोर्चा ने की बैठक

सुदीप कुमार त्रिवेदी

लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर नवयुग प्रगतिशील मोर्चा के केंद्रीय उपाध्यक्ष सह संथाल परगना प्रभारी मुन्ना मुस्ताक ने नवयुग प्रगतिशील मोर्चा के कार्यकर्ताओं के साथ नसीपुर पंचायत में बैठक की। उक्त बैठक में केंद्रीय उपाध्यक्ष के द्वारा निर्देश दिया गया कि पंचायत के सभी बूथों में बूथ कमिटी बनाने का प्रयास करेंगें साथ ही साथ जनता की समस्याओं को हल करने की दिशा में पहल किया जाए ।सभी लोगों को श्यामल कान्त साहा प्रखंड अध्यक्ष ने कहा कि नवयुग प्रगतिशील मोर्चा ही एक ऐसी पार्टी है जो जाति धर्म समुदाय से ऊपर उठकर राजनीति करती है और इसका एक मात्र उद्देश्य सभी समुदाय के लोगों का समुचित विकास करना है । इस क्षेत्र में जो भी समस्याएं हैं उन्हें प्राथमिकता के आधार पर दूर करने का कार्य किया जाएगा। इस मौके पर केंद्रीय अध्यक्ष साकिर अहमद, केंद्रीय उपाध्यक्ष मुन्ना मुस्ताक, प्रखंड सचिव रब्बेकुल सेख, प्रखंड अध्यक्ष श्यामल कांत साहा, उस्मान गनी, मुंसी मुर्मू, आयनुल सेख, जाकिर सेख, प्रधान हासदा, फूलचंद मारिया, रागदा मुर्मू राजमोहन टुडु, सोम टुडु, सेबू सेख आदि मौजूद थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!