Search

June 19, 2026 2:36 am

शहरकोल से प्यादापुर पर तक बनेगी नई बायपास रोड, मिलेगा ट्रैफिक जाम समस्या से निजात

मंत्री आलमगीर आलम के प्रयास से तीन सड़कों की मिली सौगात।

मंत्री आलमगीर आलम ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का जताया आभार।

सतनाम सिंह

पाकुड़। नववर्ष में क्षेत्र की जनता को पथ निर्माण – मजबूतीकरण एवं चौड़ीकरण की सौगात मंत्रिपरिषद की बैठक में मंत्री आलमगीर आलम के प्रयास से स्वीकृति मिली है। इससे पाकुड़ की जनता को भीड़भाड़ से निजात मिलेगी। “शहरकोल से प्यादापुर पथ (पाकुड़ बाईपास) ( कुल लम्बाई 6.340 कि०मी०) पथ के निर्माण कार्य हेतु कुल 36,85,05,500 / – (छत्तीस करोड़ पचासी लाख पाँच हजार पाँच सौ) की स्वीकृति दी गई है। इस पथ के निर्माण हो जाने से लोगों को ट्रैफिक जाम की समस्या से निजात मिलेगी। साथ ही पाकुड़ जिला “विक्रमपुर (NH 133A पर) से महारो भाया कालिदासपुर, सिउलीडांगा पथ (कुल लम्बाई 9.530) कि०मी०) पथ का चौड़ीकरण, मजबूतीकरण एवं पुर्ननिर्माण कार्य हेतु कुल 61,41,26,000 /- (एकसठ करोड़ एकतालीस लाख छब्बीस हजार) एवं पाकुड़ जिला “कोयला मोड़ से छोटा मोहनपुर, भाया पाईकपारा पथ कुल (कुल लम्बाई 7.200 कि०मी०) की चौड़ीकरण, मजबूतीकरण एवं पुर्ननिर्माण कार्य हेतु कुल 44,45,87,900 / – (चौवालीस करोड़ पैतालीस लाख सतासी हजार नौ सौ रूपए) की स्वीकृति मंत्री आलमगीर आलम के प्रयास से मिल गई है। इससे क्षेत्र की जनता में हर्ष व्याप्त है। मालूम हो कि क्षेत्र की जनता की लंबे समय से यह मांग रही थी। इसकी स्वीकृति मिलने से मंत्री आलमगीर आलम ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार प्रकट किया है। वही जनता के बीच हर्ष व्याप्त है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!