प्रशांत मंडल
लिट्टीपाड़ा। बिहार के मुख्यमंत्री एवं पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार का 74वां जन्मदिन लिट्टीपाड़ा प्रखंड कार्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पार्टी के जिला अध्यक्ष गौतम मंडल की अगुवाई में कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यक्रम में महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष मोनी टुडू, हीरानपुर प्रखंड अध्यक्ष जीतलाल टुडू, जिला प्रवक्ता अमन कुमार भगत सहित लिट्टीपाड़ा प्रखंड के कई वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे। इनमें रामेश्वर मुर्मू, बाबुधन सोरेन, बबलू मरांडी, जोसेफ्स मरांडी, छोटे मरांडी, मोतीलाल हेम्ब्रम सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने भी भाग लिया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दीर्घायु होने की कामना की और उनके नेतृत्व की सराहना की। कार्यक्रम के दौरान पार्टी की नीतियों और आगामी चुनावी रणनीतियों पर भी चर्चा हुई।