Search

May 10, 2026 3:07 pm

हिरणपुर बाजार के जर्जर पड़े नाला की पदाधिकारियो ने लिया जायजा

नाला अभाव में बह रहा है सड़क में गंदा पानी

राहुल दास

हिरणपुर (पाकुड़): वर्षो से जर्जर पड़े नाला के कारण हिरणपुर बाजार के मुख्य सड़क में बह रहे गन्दी पानी को लेकर गुरुवार को बीडीओ टुडू दिलीप व अंचलाधिकारी मनोज कुमार ने अवलोकन किया व जर्जर पड़े नाला को भी देखा। बाजार के मुख्य सड़क किनारे स्थिति नाला काफी वर्ष पुरानी रहने के कारण जर्जर हो चुका है। वही सरकारी मवेशी हाट से बाजार के एक नम्बर गली होते हुए निकले पक्की नाली भी काफी जर्जर अवस्था मे है। नाली अभाव में मवेशी हाट की पानी सीधे सड़क में बहने लगती है। वही सड़क किनारे नाला जाम रहने के कारण घरों से निकले गन्दी पानी भी सड़क में बह रही है। जिसकारण सड़क की स्थिति जर्जर बन गई है। इस बारिश में तो सुभाष चौक से वन कार्यालय तक नारकीय स्थिति बन गई है। जहां सड़क पूरी तरह उखड़कर खाई बन चुका है। जबकि बीते दो माह पूर्व एनएच देवघर के द्वारा आंशिक रूप से सड़क का मरम्मती कार्य भी कराया गया था। पर वर्तमान में सड़क कम मात्र बहता पानी ही दिखाई दे रहा है। जिसकारण राहगीरों के साथ साथ वाहन चालकों को काफी दिक्कतें सहना पड़ रहा है। इस सम्बंध में बीडीओ ने बताया कि बाजार के एक छोर में स्थित नाला की मरम्मती कराना आवश्यक है। इसको लेकर लिट्टीपाड़ा बीडीओ से सम्पर्क किया जा रहा है। जल्द ही इस समस्या का निष्पादन किया जाएगा। वही लिट्टीपाड़ा बीडीओ श्रीमान मरांडी ने कहा कि शुक्रवार को स्थल जांच कर जल्द से जल्द इस समस्या की निदान के लिए प्रयास किया जाएगा।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!