बजरंग पंडित
पाकुड़ मुफस्सिल थाना क्षेत्र के संग्रामपुर गांव के निवासी 71 वर्षीय संभू नाथ की सुबह तड़के ट्रेन से टकराने की वजह से मौत हो गई। घटना की खबर रेल आरपीएफ और जीआरपी पुलिस दोनों को दी गई। मौके पर जीआरपी पुलिस एएसआई हरिश्चंद लोहरा के नेतृत्व में पहुंची और शव को पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल पाकुड़ सोनाजोड़ी भेजा।
मृतक संभू नाथ रेलवे लाइन होते हुए अपने बेटे से मिलने पाकुड़ जा रहे थे। तिलभिट्टा पाकुड़ के बीच रेल पुल खंभा 154/13 होकर सीधा जा रहे थे तभी सामने से एक ट्रेन आ गई। जिसके टकराने या फिर घबरा कर नीचे नाला में गिर जाने जहां बड़े बड़े बोल्डर पत्थर गिरे पड़े हुए थे टकराने की वजह से वृद्ध को काफी चोटें आई जिसके कारण वृद्ध संभू नाथ की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। सदर अस्पताल में मृतक के परिजन भी पहुंचे जहां पोस्टमार्टम के बाद जीआरपी पुलिस ने शव को कुछ जरूरी कानूनी कार्रवाई कर परिजन को सौंप दिया।






