Search

April 26, 2026 1:21 pm

उपायुक्त के निर्देश पर धनघरा में संचालित जनजातीय आवासीय विद्यालय का बीडीओ ने किया निरीक्षण।

समाज सेवी मार्क बास्की ने घटिया भोजन व मनमानी तरीके संचालन को लेकर उपायुक्त से की थी शिकायत।

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा( पाकुड़) उपायुक्त के निर्देश पर गुरुवार को प्रखंड के धनघरा में संचालित जनजातीय आवासीय विद्यालय का निरीक्षण बीडीओ श्रीमान मरांडी ने किया। यह विद्यालय कल्याण विभाग द्वारा संचालित है।इस दौरान बीडीओ ने बताया कि विद्यालय का औचक निरीक्षण किया गया जिसमें बारीकी से रसोई घर,क्लास रूम, खानपान, पढ़ाई आदि का निरीक्षण किया गया। साथ ही एक एक बच्चों से पढ़ाई से लेकर खानपान, रहन सहन आदि की जानकारी लिया जिसमें सभी बच्चों ने जो जवाब दिया वह संतोषजनक रहा। बता दे कि बीते मंगलवार को समाज सेवी मार्क बास्की ने उपायुक्त को लिखित आवदेन देकर बटेश्वर सेवा संस्थान के छात्रावास अधीक्षक मिथलेश कुमार झा द्वारा बच्चों को घटिया भोजन देने एवं मनमानी तरीके से विद्यालय संचालन का शिकायत किया था।

IMG 20231207 WA0014
IMG 20231207 WA0016
IMG 20231207 WA0015

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!