Search

June 19, 2026 12:49 am

उपायुक्त ने निर्देश पर 24 घंटे के अंदर दिव्यांग को मिला ट्राई साइकिल

साइकिल पाकर दिव्यांग के चेहरे में आई खुशी

सतनाम सिंह

पाकुड़ प्रखंड अंतर्गत शहरकोल पंचायत के बलियाडांगा गांव निवासी दिव्यांग सलीम शेख को उपायुक्त के निर्देश पर 24 घंटे के अंदर ट्राई साइकिल उपलब्ध कराया गया है। सलीम ने सोमवार को उपायुक्त को ट्राई साइकिल उपलब्ध कराने का अनुरोध किया था। उपायुक्त ने जिला समाज कल्याण पदाधिकारी को मामले को लेकर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। जिसके बाद 24 घंटे के अंदर ही जिला समाज कल्याण विभाग द्वारा सलीम शेख को ट्राई साइकिल उपलब्ध करा दिया गया। ट्राई साइकिल मिलन के बाद सलीम के चहरे में खुशी नजर आई। सलीम शेख उसके परिवार के सदस्यों ने खुशी जाहिर करते हुए उपायुक्त महोदय के प्रति आभार व्यक्त किया है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!