Search

March 25, 2025 12:53 am

राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर विद्यार्थी परिषद ने निकाली युवा संदेश यात्रा।

राजकुमार भगत

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पाकुड़ द्वारा स्वामी विवेकानंद जयंती सा राष्ट्रीय युवा दिवस के शुभ अवसर पर युवा संदेश यात्रा निकाला गया जिसमें मुख्य रूप से प्रदेश मंत्री मनोज सोरेन उपस्थित रहे। यह युवा संदेश यात्रा विद्यार्थी परिषद के जिला कार्यालय से निकालकर पाकुड़ शहर के मुख्य मार्ग से होते हुए विवेकानंद चौक कलिकापुर तक निकल गई जहां कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित प्रदेश मंत्री मनोज सोरेन ने बताया कि स्वामी विवेकानंद को आधुनिक भारत के सबसे प्रभावशाली लोगों में से एक माना जाता है। विवेकानंद ने अपने जीवनकाल के दौरान युवाओं में जोश भरने का कार्य किया था। यही वजह है कि उनकी जयंती यानि 12 जनवरी के ही दिन राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया जाता है। स्वामी विवेकानंद की शिक्षाएं आज भी पूरी तरह से प्रासंगिक हैं। उनकी शिक्षाओं को अगर हम जीवन में उतार लें तो जीवन में क्रांति घटित हो सकती है। विभाग संयोजक अमित साहा ने बताया कि 25 साल की आयु में विवेकानंद ने स्वामी रामकृष्ण परमहंस से प्रेरित हो कर अपना घर छोड़ दिया था और एक सन्यासी की तरह अपना जीवन बिताने लगे थे। अपने देश धर्म को परम शिखर पर लेकर जाने के लिए उन्होंने अपने जीवन में संन्यास लिया था आज हम सभी युवाओं को उनके नक्शे कदम पर चलते हुए अपने-अपने कार्य क्षेत्र से उनके आदर्श को आगे बढ़ा कर देश को पुणे विश्व गुरु बनाने की ओर कदम बढ़ाना होगा।
जिला संयोजक गुंजन तिवारी एवं नगर मंत्री हर्ष भगत ने संयुक्त रूप से बताया कि पाकुड़ जिले के तीनों इकाई हिरणपुर महेशपुर पाकुड़ में आज युवा दिवस के अवसर पर विद्यार्थी परिषद का कार्यक्रम हुआ इसमें लगभग 1000 से अधिक छात्रों ने भाग लिया एवं परिषद के पदाधिकारी द्वारा विवेकानंद जी के जीवनी के ऊपर संबोधन को सुनकर उसे अपने जीवन में ढालने का प्रण लिया।
जिसमें मुख्य रूप से प्रदेश SFS सानू राज,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मनीषा कुमारी,सत्यम भगत,स्वीटी शर्मा, विभाग संगठन मंत्री बादल तिवारी,विशाल भगत,सुमित पांडे,तन्मय पोद्दार,आदित्य हेंब्रम,विशाल यादव,दुलाल दास संग अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर