Search

June 5, 2026 10:30 pm

विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक अधिकारियों ने किया वृक्षारोपण, संरक्षण का दिया संदेश।

पाकुड़। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार (झालसा) रांची के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) पाकुड़ की ओर से शुक्रवार को वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ दिवाकर पांडेय ने किया।
पोस्ट ऑफिस पाकुड़ के समीप निर्माणाधीन प्रधान न्यायाधीश, कुटुंब न्यायालय के आवासीय परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान न्यायिक पदाधिकारियों, अधिवक्ताओं, न्यायालय कर्मियों एवं पुलिस कर्मियों ने संयुक्त रूप से आम, जामुन, अशोक, नीम सहित विभिन्न छायादार एवं फलदार पौधे लगाए। इस अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश दिवाकर पांडेय ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है। अधिक से अधिक पेड़ लगाना और उनकी देखभाल करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से पर्यावरण संरक्षण के लिए सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की। वृक्षारोपण के बाद प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश दिवाकर पांडेय तथा प्रधान न्यायाधीश, कुटुंब न्यायालय ने निर्माणाधीन आवासीय परिसर का निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। कार्यक्रम में प्रधान न्यायाधीश, कुटुंब न्यायालय रजनीकांत पाठक, अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम कुमार क्रांति प्रसाद, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी संजीत कुमार चंद्रा, डालसा सचिव रूपा वंदना किरो, अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी विशाल मांझी, प्रभारी न्यायाधीश विजय कुमार दास, अधिवक्ता स्वराज सिंह, पत्रकार तारक भगत, पीएलवी उत्पल मंडल, विजय कुमार राजवंशी, नीरज कुमार राउत सहित न्यायालय एवं पुलिस विभाग के कई कर्मी उपस्थित थे।

img 20260605 wa00213483721934882161403
img 20260605 wa00208079532357381645116

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!