Search

April 23, 2026 7:45 pm

नववर्ष पर नो-कट पावर का आदेश, फरवरी तक पूरे होंगे बिजली के सभी लंबित काम—उपायुक्त।

पाकुड़। नववर्ष के दिन जिले में किसी भी हाल में बिजली कटौती नहीं होगी। आम लोगों को निर्बाध और गुणवत्तापूर्ण बिजली देना प्रशासन की प्राथमिकता है। यह निर्देश उपायुक्त मनीष कुमार ने बुधवार को समाहरणालय में आयोजित विद्युत विभाग की समीक्षा बैठक में दिए।
बैठक में पुनर्गठित वितरण क्षेत्र योजना (आरडीएसएस) के तहत चल रहे कार्यों—ट्रांसफार्मर स्थापना, ओवरहेड तारों का सुदृढ़ीकरण, मीटरिंग और उपभोक्ता सेवा सुधार—की प्रगति की गहन समीक्षा की गई। उपायुक्त ने कार्य एजेंसियों को साफ निर्देश दिया कि सभी लंबित काम फरवरी तक हर हाल में पूरे हों। उपायुक्त को बताया गया कि पीवीटीजी गांवों में 1157 मीटर लगाने के लक्ष्य के मुकाबले 1151 घरों में मीटर लग चुके हैं। शेष कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए गए। साथ ही वित्तीय वर्ष 2025–26 के लिए राजस्व संग्रह की स्थिति की समीक्षा करते हुए सुधारात्मक दिशा-निर्देश दिए गए। प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत चयनित गांवों में जागरूकता शिविर लगाने को कहा गया, ताकि अधिक से अधिक परिवार योजना का लाभ उठा सकें। बैठक में यह भी जानकारी दी गई कि जिया पानी ग्रिड के चालू होने से 2026 में गर्मी के मौसम में जिले को बिजली संकट से बड़ी राहत मिलेगी। उपायुक्त ने विभागीय पदाधिकारियों को समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण और पारदर्शी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया, ताकि उपभोक्ताओं को बेहतर सेवाएं मिल सकें। बैठक में कार्यपालक अभियंता सहित कार्य एजेंसियों के प्रतिनिधि मौजूद थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!