Search

June 19, 2026 2:08 pm

उपायुक्त की अध्यक्षता में मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर बीएलओ एवं बीएलओ सुपरवाइजर के साथ बैठक का आयोजन किया गया

बजरंग पंडित

निर्वाचन पदाधिकारी-सह- उपायुक्त मृत्युंजय कुमार बरणवाल की अध्यक्षता में मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर शुक्रवार को महेशपुर और पाकुड़िया प्रखंड के बीएलओ एवं बीएलओ सुपरवाइजर के साथ बैठक का आयोजन किया गया. बैठक के दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने निर्वाचन संबंधी कार्यों को ससमय पूर्ण करने का निर्देश दिया. साथ ही बीडीओ, निर्वाचन प्रभारी, बीएलओ, सुपरवाइजर से प्रपत्र 6, 7 एवं 8 की प्रविष्टि से सम्बंधित जानकारी प्राप्त की। जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त ने इ-विद्यावाहिनी के लंबित प्रपत्रों की प्रविष्टि तीन दिनों के अंदर तथा पीएसइ एवं डीएसइ से संबंधित कार्य को एक सप्ताह में पूर्ण करने का निर्देश दिया. । बैठक में बीडीओ सिद्धार्थ शंकर यादव सीओ संजय कुमार सिंन्हा सभी बीएलओ एवं बीएलओ सुपरवाइजर उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!