Search

October 15, 2026 7:22 pm

झालसा रांची के निर्देश पर रेफरल न्यायाधीशों एवं मेडिएटर बीच प्रशिक्षण सह जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

सुदीप कुमार त्रिवेदी

झालसा रांची के निर्देशानुसार आज शनिवार को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के प्रकोष्ठ में सभी रेफरल न्यायाधीशों एवं मेडिएटर के बीच प्रशिक्षण सह जागरूकता कार्यक्रम आयोजित की गई।
उक्त कार्यक्रम प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ शेष नाथ सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
इस प्रशिक्षण सह जागरूकता कार्यक्रम के तहत सभी रेफरल न्यायाधीशों एवं मेडिएटर को मध्यस्थता को लेकर अधिक से अधिक संख्या में वाद निष्पादन करने हेतु मध्यस्थता संबंधित वाद को रेफर करने समेत कई बिंदु पर आवश्यक दिशा निर्देश दी गई। साथ ही मध्यस्थता को लेकर उनसे मिलने वाले लाभ को लेकर कई बातों पर चर्चा करते हुए आज का प्रशिक्षण सह जागरूकता कार्यक्रम को सफल बनाया गया। मौके पर सभी न्यायिक दंडाधिकारी डालसा सचिव अजय कुमार गुड़िया समेत मीडियटर उपस्थित रहे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!