Search

June 19, 2026 4:30 pm

प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पाकुड़ पुलिस अलर्ट, चप्पे चप्पे पर नजर।

राजकुमार भगत

पाकुड़। सोमवार को अयोध्या में श्री राम मंदिर का उद्घाटन व प्राण प्रतिष्ठा को लेकर जिले के सभी थानों एवं पुलिस प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है। पुलिस जिले के हर प्रखंडों पर विशेष नजर रख रही है। मद्दे नजर पाकुड़ पुलिस ने सभी आम नागरिकों से जिले वासियों से अपील की है कि अयोध्या के कार्यक्रम को लेकर किसी भी प्रकार की अनावश्यक टिप्पणी करने से बचे। कोई भी ऐसी बात ना करें जिससे की किसी के धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचे, भड़काने जैसी बात ना हो। अप्रामाणिक बात ,संदेश, वीडियो, गाना ,चिल्लाना, नारा, भ्रामक बातों से दूर रहे। पुलिस की फेसबुक, ट्विटर, युटुब, व्हाट्सएप, ईमेल, जीमेल इंस्टाग्राम आदि पर पैनी नजर रख रही है ,अतः किसी भी बातों को शेयर करने से पहले अच्छी प्रकार से जांच परख ले। सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक फोटो ,भड़काऊ पोस्ट, बाते , सांप्रदायिक सौहार्द बिगड़ने वाला तथ्य, अफवाह फैलाना घोर दंडनीय अपराध है। यदि कोई व्यक्ति ऐसा करता है तो ऐसे व्यक्ति के विरुद्ध पाकुड़ पुलिस सख्त एक्शन लेगी और उसे पर सुसंगत धाराओं के अंतर्गत कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पाकुड़ पुलिस ने तमाम आम जनता से अनुरोध किया है वह किसी भी प्रकार की अफवाह या झंझट में ना पड़े । और यदि कोई ऐसी बात होती है तो तुरंत ही अपने नजदीकी थाना संपर्क करें ।आवश्यकता पड़े तो पुलिस कंट्रोल रूम व्हाट्सएप नंबर 9262998612 या 112 सूचना दे। किंतु किसी भी शर्त पर कानून अपने हाथ में ना ले। पाकुड़ पुलिस पाकुड़ के सभी सभ्य नागरिकों से अपेक्षा करती है कि पहले की भांति सभी भाईचारे और सौहाद्र पूर्ण वातावरण में अपने-अपने कार्य करेंगे। किसी को शिकायत का मौका नहीं देंगे। यदि जरूरत पड़ी तो आप थाने में सूचना दें आपकी सभी बातें गोपनीय रहेगी। पाकुड़ पुलिस हर समय आपकी मदद के लिए तैयार है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!