Search

October 3, 2026 10:12 am

कड़कती ठंड के बीच प्रशासन की राहत पहल, अलाव की व्यवस्था से राहगीरों को मिली राहत

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा(पाकुड़)ठंड से बचाव के लिए प्रखण्ड प्रशासन ने चोक चोराहे पर राहगीरों के लिए अलाव की व्यवस्था किया है।विते एक सप्ताह से ठंड में हुई बढ़ोतरी से आम जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। लोग शाम होते ही अपने अपने घरों में दुबकने को मजबूर हो रहे है।ठंड बढ़ने की वजह से बुजुर्गों व स्कूली बच्चों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र में ठंड का प्रकोप बढ़ने की वजह से चौक-चौराहों की दुकानों में गर्म कपड़े की बिक्री बढ़ गयी है। वही राहगीरों और दुकानदारों को ठंड से बचाव को लेकर प्रखंड प्रशासन के द्वारा लिट्टीपाड़ा तिलका मांझी चौक, घरमपुर मोड़ व बादल चौक सहित अन्य चौक चौराहे में अलाव की व्यवस्था की गयी है। जिससे दुकानदारों व राहगीरों को राहत मिली है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!