Search

May 6, 2026 10:33 am

तार व मोटर की चोरी करते लोगों ने एक चोर को रंगे हाथ पकड़ा,

पुलिस के किया हवाले, मामला दर्ज।

सतनाम सिंह

पाकुड़: पाकुड़ नगर थाना क्षेत्र के मधपाड़ा में बिजली का मोटर व तार चोरी करते हुए एक व्यक्ति को लोगों ने रंगे हाथ पकड़ा। उसके बाद पुलिस के हवाले कर दिया। दरअसल नगर थाना में मधपाड़ा निवासी दिप नारायण तिवारी ने आवेदन देकर उक्त व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कराया है आवेदन में तिवारी ने दर्शाया है कि बीते रविवार समय करीब 2 बजे दिन में मैं घर पर टीवी देख रहा था तभी घर के बाहर से चोर चोर का हल्ला सुनाई दिया इसके बाद तेजी से घर से बाहर आया तो देखा कि एक व्यक्ति मेरे घर के तरफ से भाग रहा है।भाग रहे व्यक्ति को आसपास के लोगों के द्वारा के‌ खदेड़ कर पकड़ा गया। पकड़े व्यक्ति से नाम पता पूछने पर अपना नाम असमाउल शेख नगर थाना क्षेत्र की बेलपोखर गांव का निवासी बताया। पड़ोसी धनंजय घोष द्वारा बताया गया कि वह छत के ऊपर से पकड़े असमाउल शेख को मेरे मोटर का तार काटकर चोरी एवं मोटर को निकालते देखा। इसके बाद वे हल्ला किए हल्ला सुनकर पड़ा है आसमाउल शेख काटे गए तार को लेकर भागने लगा। इसके बाद आसपास के लोगों के द्वारा भाग रहे व्यक्ति को पकड़ा गया।तत्पश्चात पकड़े गए असमाउल शेख को एवं बरामद चोरी के समान को पुलिस के हवाले कर दिया गया। इंस्पेक्टर सह नगर थाना प्रभारी ने बताया कि इस मामले को लेकर नगर थाना में कांड संख्या 150/24 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस छानबीन में जुटगई है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!