Search

September 24, 2026 10:09 am

पॉलिटेक्निक में विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण, हरित भविष्य का लिया संकल्प

पाकुड़, विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पाकुड़ पॉलिटेक्निक में शुक्रवार को जागरूकता एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. सुषमा यादव, उपनिदेशक आलोक कुमार, शिक्षक, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्राचार्या डॉ. सुषमा यादव ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण, जैव विविधता को बचाने तथा पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार व्यवहार अपनाने का आह्वान किया। साथ ही महाविद्यालय परिसर में लगाए गए पौधों के संरक्षण एवं संवर्धन पर विशेष बल दिया। उपनिदेशक आलोक कुमार ने कहा कि शैक्षणिक संस्थानों की भूमिका केवल शिक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज में पर्यावरणीय जागरूकता बढ़ाने में भी उनकी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। उन्होंने विद्यार्थियों से हरित एवं स्वच्छ भविष्य के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की। इस अवसर पर महाविद्यालय परिसर में सामूहिक वृक्षारोपण किया गया। प्राचार्या, उपनिदेशक, शिक्षक, कर्मचारी एवं विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए और उनकी देखभाल का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संतुलन, जलवायु परिवर्तन और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण जैसे विषयों पर भी चर्चा की गई। कार्यक्रम का समापन पर्यावरण संरक्षण की सामूहिक शपथ के साथ हुआ। सभी प्रतिभागियों ने स्वच्छ, हरित और सतत भविष्य के निर्माण के लिए निरंतर प्रयास करने का संकल्प लिया।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!