बजरंग पंडित
पुलिस एसोसिएशन एवं मेंस एसोसिएशन पाकुड़ द्वारा पुलिस अधीक्षक एवं उपायुक्त पाकुड़ को ज्ञापन सौंपा गया जिसमे इन्होंने कल दिनांक 26.07.2024 को पाकुड़ कुमार कालिदास मेमोरियल कालेज कालेज परिसर में पाकुड़ पुलिस के गस्ती दल के पुलिस पदाधिकारियों व पुलिस कर्मी के साथ मारपीट की घटना में संलिप्त असामाजिक तत्वों की गिरफ्तारी करने का अनुरोध किया गया है। पुलिस मेंश व पुलिस एसोसिएशन ने पुलिस पर हमले की घटना की निंदा किया है एवं गिरफ़्तारी नही होने तक सभी पुलिस पदाधिकारी/पुलिस कर्मी द्वारा काला बिल्ला लगाकर विरोध प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया है।







