सतनाम सिंह
पाकुड़ । पाकुड़ नगर थाना क्षेत्र के बलियाडांगा निवासी शकील आलम उर्फ गुड्डू के मकान में चल रहे साइबर ठंग गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया है। एसपी हरदीप पी जनार्दनन ने अपने कार्यालय कक्ष में गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस केर पूरे मामले की जानकारी दी। एसपी ने कहा कि शकील के घर को भाड़ा में लेकर साइबर ठंग गिरोह का संचालन करता था। देवघर व जामाताड़ा पुलिस की दबिश बढ़ने के बाद साइबर अपराधी अपना सुरक्षित स्थल खोजकर इस गिरोह का संचालन करते है।80.jpgसाइबर ठंग पाकुड में भाड़े का मकान लेकर लिंक, केयाईसी आदि के नाम पर लोगों को ठगने का काम करते थे। पुलिस ने छापेमारी कर गिरिडीह जिला के गांडेय थाना क्षेत्र के चरकमारा निवासी दिलीप कुमार दास, भेरेनमंडा निवासी चंदन कुमार वर्मा, देवघर जिले के मारगोमुण्डा निवासी गौरव तिवारी, पाकुड़ नगर थाना क्षेत्र के तांतीपाड़ा निवासी पवन कुमार व महेशपुर थाना क्षेत्र के अंबेडकर चौक निवासी मकान मालिक शकील आलम को गिरफ्तार किया है। अन्य तीन अभियुक्त फरार है।
फरार अभियुक्तों के गिरफ्तारी को लेकर पुलिस छापेमारी कर रही है। फरार अभियुक्त में एक अभियुक्त का आपराधिक इतिहास है। इसे पूर्व भी वह कई बार जेल जा चुका है। पुलिस ने छापेमारी के क्रम में गिरफ्तार अभियुक्तों के पास विभिन्न कंपनियों के 59 मोबाइल(एप्पल का इफोन 5पीस), एयरटेल का वाईफाई राउटर, 17500 रुपये नगद, एक दर्जन विभिन्न कंपनी का मोबाइल चार्जर, विभिन्न कंपनी का 11 एटीएम, पिला जैसा धातु का एक चेन, दो बाइक, 82 पीस अलग-अलग कंपनी का सीम, एक्सिस बैंक का चेकबुक को बरामद किया है। गिरफ्तार सभी युवकों का उम्र 23-24 के बीच है। पढ़ाई के नाम पर कमरा भाड़े में लेकर इस गिरोह का संचालन करते थे। प्रेस कॉन्फेंस में एसडीपीओ अजित कुमार विमल, प्रशिक्षु डीएसपी अजय आर्यन, नगर थाना के एसआई शुभम कुमार सहित अन्य मौजूद थे।













