सतनाम सिंह
Also Read: समय पर राशन और पूरी पारदर्शिता पर जोर।
गुप्त सूचना के आधार पर मालपहाड़ी ओ.पी. की पुलिस टीम ने खपराजोला ग्राम में संचालित एक किराना दुकान पर छापामारी की,पुलिस की छापेमारी में 56 बोतल बियर एवं 6 बोतल विदेशी शराब जब्त की। इस दौरान दुकान संचालक प्रसंजीत मंडल को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध शराब के कारोबार पर बड़ा प्रहार हुआ है और क्षेत्र में शराब की अवैध बिक्री पर रोक लगाने में मदद मिलेगी।मालपहाड़ी थाना प्रभारी अंशु कुमार ने बताया की थाना क्षेत्र में अवैध कार्य बर्दास्त नही किया जाएगा।





