Search

April 20, 2026 12:58 pm

08 दिसंबर को विभिन्न बूथों पर एवं 09_ 10 दिसंबर को डोर टू डोर छूटे हुए बच्चों को पिलाया जाएगा पोलियो की खुराक

उपायुक्त ने किया जिला टास्क फोर्स (पल्स पोलियो अभियान) की बैठक

राजकुमार भगत

शनिवार को उपायुक्त मनीष कुमार ने जिला टास्क फोर्स (पल्स पोलियो अभियान) की बैठक की। इसमें आगामी 08 दिसंबर से शुरू होने वाले तीन दिवसीय उप राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तैयारियों की समीक्षा की। मौके पर डॉ एसके झा ने पल्स पोलियो अभियान को लेकर अब तक की गई तैयारियों की क्रमवार जानकारी दी।उपायुक्त मनीष कुमार ने प्राप्त लक्ष्य को शत प्रतिशत पूरा करने को कहा। उन्होंने शत प्रतिशत लक्ष्य पूर्ण करने को लेकर तैयारियों की प्रखंड वार समीक्षा की और जरूरी दिशा-निर्देश दिया। कहा कि सभी प्रखंडों एवं शहरी क्षेत्र में पल्स पोलियो अभियान की मानीटरिंग व सफल आयोजन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। उपायुक्त ने कहा कि सभी विभाग आपस में समन्वय बनाकर अभियान को सफल बनाएं। कहा कि यह सुनिश्चित करें कि पोलियो खुराक पीने से कोई भी बच्चा छूटे नहीं।

img 20241130 wa00355741020505173405150

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!