*प्रधानमंत्री के आगमन से झारखंड वासियों को सौगात की आशा : मंत्री*
केंद्र सरकार के पास झारखंड के विकास मद की राशि बकाया,
राजकुमार भगत
पाकुड़। झारखंड राज्य प्रत्येक वर्ष 15 नवंबर को अपना स्थापना दिवस धूमधाम के साथ मानते चला आ रहा हैं। इस मौके पर भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर खूंटी रांची में प्रधानमंत्री का आगमन होने की पूरी संभावना है। झारखंड की जनता के लिए मुख्यमंत्री द्वारा कई घोषणाएं की जाती है तथा युवाओं को नियुक्ति पत्र भी दिया जाता है। किंतु इस वर्ष 2023 में स्थापना दिवस और भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर दुगुना उत्साह होने वाला है। विश्वस्त सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार झारखंड स्थापना दिवस के मौके पर झारखंड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कार्यक्रम प्रस्तावित है। इस संबंध में और अधिक जानकारी देते हुए ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम ने पाकुड़ परिसदन में मिडिया को संबोधित करते हुए बताया कि ऐताहसिक झारखण्ड दिवस हर वर्ष 15 नवंबर को मनाया जाता है। इस वर्ष भगवान बिरसा मुंडा के जयंती पर प्रधानमंत्री जी का आगमन पर झारखण्ड की जनता सौगात की बड़ी बेसब्री से आशा रखती है। केंद्र सरकार ने झारखण्ड के जनता की विकास व कल्याणकारी योजनाओ का राशि बकाया रखा है। उन्होंने कहा कि जीएसटी और साथ साथ खनन क्षेत्र से प्राप्त होने वाला राजस्व की एक बड़ा हिस्सा केंद्र सरकार के अधिकार में है। केंद्र सरकार आवास योजना के राशि से भी झारखंड वासियों को वंचित रखा है । ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम ने कहा कि प्रधानमंत्री जी से झारखंड सरकार और यहां की जनता अपेक्षा रखती है कि झारखंड के जितने भी बकाया राशि है 15 नवंबर बिरसा मुंडा दिवस के शुभ अवसर पर बकाया राशि के साथ-साथ केंद्र की ओर से झारखंड वासियों के लिए विशेष सौगात देने की कृपा करेंगे । उन्होंने कहा कि एक विशेष समय पर आगमन से झारखंड सरकार की आश जगी है कि इस शुभ अवसर पर प्रधानमंत्री झारखंड को विकास – तरक्की में अपना महत्वपूर्ण योगदान देंगे। झारखंड की प्रगति हर संभव मदद करेंगे। श्री आलम ने कहा कि झारखंड की धरती में प्रधानमंत्री !जी के आगमन का जोरदार स्वागत किया जाएगा जिसकी तैयारी प्रारंभ कर दी गई है। उन्होंने झारखंड के आगमन पर प्रधानमंत्री जी का आभार जताया।





