Search

April 29, 2026 3:54 pm

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया पाकुड़िया के एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय का उद्घाटन

16.27 करोड़ की लागत से बने एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय का ऑनलाइन उद्घाटन।

राजबाड़ी गांव में एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय का शुभारंभ, आदिवासी छात्रों को मिलेगी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा

सतनाम सिंह

पाकुड़िया प्रखंड के तेतुलिया पंचायत अंतर्गत राजबाड़ी गांव में आदीम जनजातीयों के लिए 480 छात्र-छात्राओं की क्षमता वाले 16.27 करोड़ की लागत से नवनिर्मित एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हजारीबाग से आनलाईन बटन दबाकर शुभारंभ किया बुधवार को किया। वहीं राजवाड़ी एकलव्य विद्यालय कार्यक्रम स्थल पर ग्राम प्रधान बुद्धिसल हेंब्रम सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारी ने शिलापट का लोकार्पण किया। इस दौरान उपस्थित ग्रामीणों व जनप्रतिनिधियों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लाइव कार्यक्रम का संबोधन सुनाया गया। मौके पर ही परियोजना निदेशक आईटीडीए अरुण कुमार एक्का ने कहा कि एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय इस प्रखंड व यहां के जनजातीय बच्चों को गुणात्मक शिक्षा देने के लिए बना है। इस विद्यालय के बनने से यहां के छात्र-छात्राओं का विकास होगा। एकलव्य आवासीय विद्यालय महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक है। यहां बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ हर तरह की सुविधाएं मिलेंगी। इसके उपरांत प्रखंड प्रमुख कालिदास मरांडी उप प्रमुख अर्चना देवी,मुखिया मोनिका सोरेन ने भवन का उद्घाटन फीता काटकर किया इस विद्यालय के उद्घाटन में स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण भारत सरकार का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर एकलव्य विद्यालय परिसर में उपस्थित पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों ने स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत फलदार वृक्ष रोपण किया।इस अवसर पर कार्यक्रम में पाकुड़ जिला कल्याण पदाधिकारी लक्ष्मण हरिजन, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी राहुल कुमार, एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय के शिक्षक काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

img 20241002 wa00812547301517734339415
img 20241002 wa00845231936112360898937
img 20241002 wa00801077848254637088264
img 20241002 wa00831714687027276768409

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!