Search

October 6, 2026 12:38 am

निशात आलम को भारी मतों से विजय दिलाने को लेकर कांग्रेस का जनसंपर्क अभियान।

सतनाम सिंह

पाकुड़ में कांग्रेस प्रत्याशी निसात आलम के समर्थन में जिला कांग्रेस ने जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। जिला अध्यक्ष श्रीकुमार सरकार ने सदर प्रखंड के पियादापुर में महागठबंधन कांग्रेस प्रत्याशी निसात आलम के पक्ष में हाथ छाप पर वोट करने की जनता से अपील की। उन्होंने कहा कि निसात आलम की जीत सुनिश्चित करने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता निरंतर अभियान चला रहे हैं। उन्होंने लोगों से भारी मतों से निसात आलम को विजय दिलाने की अपील की।
इस अभियान के दौरान, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ग्रामीण क्षेत्रों में घर-घर जाकर जनसंपर्क किया और लोगों को कांग्रेस की नीतियों और उपलब्धियों के बारे में बताया। उन्होंने लोगों से कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में वोट देने की अपील की।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!