Search

May 15, 2026 1:51 pm

न्याय दिलवाने हेतु न्याय यात्रा लेकर पाकुड़ पहुंचे राहुल गांधी।

 

झारखंड की धरती पाकुड में कांग्रेसी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने दिल खोल कर किया राहुल गांधी का स्वागत।

धर्म के नाम लड़ा रही भाजपा आपसी सौहार्द सदभावना को धीरे धीरे खत्म कर रही है भाजपा,राहुल।

मोदी मन की बात तो करते है लेकिन विकास कुछ खास का ही करते है।

सतनाम सिंह

पाकुड़ । कांग्रेस के सर्वोच्च नेता राहुल गांधी देश की जनता को न्याय दिलवाने हेतु भारत जोड़ो न्याय यात्रा कर रहे है,मणिपुर से शुरुवात न्याय यात्रा बंगाल होते हुए शुक्रवार शाम दो फरवरी झारखंड के पाकुड नस्सीपुर पहुंची,जहां झारखंड के नवनियुक्त मुख्य मंत्री चंपई सोरेन, स्थानीय विधायक आलमगीर आलम, कांग्रेस के कई दिग्गज नेता,राजमहल सासंद विजय हांसदा ने राहुल गांधी का शानदार स्वागत किया, कार्यकर्ताओं में गजब का उत्साह देखा गया पूरा मंच के साथ पूरा मैदान राहुल गांधी की जिंदाबाद के नारे लगाए जा रहे थे। झारखंड सीमा से राहुल राहुल खुली गाड़ी पर सवार होकर रोड सो करते हुए सभा स्थल नसीपुर पहुंचे। पश्चिम बंगाल के प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद अधीर रंजन चौधरी ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा की राष्ट्रीय ध्वज को मंच पर झारखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर के हाथों में सोपा ।सभा स्थल पर उपस्थित जन सैलाब को राहुल गांधी ने हाथ दिखाकर अभिवादन करते हुए संबोधित किया । कहा कि हम बीजेपी के जांच एजेंसी से डरने वाले नहीं है, हम आपकी मन की बात को सुनने आए हैं। हम अपनी बात कहने नहीं आए ।आपकी बातों को सुनेंगे। नरेंद्र मोदी ने नोटबंदी, गलत जीएसटी लागू की जिससे छोटे व्यापारी और मिडिल क्लास के लोग नोटबंदी और जीएसटी से उनका कारोबार खत्म हो गया और उनकी रीड तोड़ दी। नतीजा यह है की सबसे ज्यादा आज देश में बेरोजगारी बड़ी है। यहां की युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है ।हिंदुस्तान में गिने चुने उद्योगपति के घराने में ही सारा का सारा पैसा उनके पास जा रहा है ।सामाजिक न्याय की लड़ाई हम अपने लड़ने के लिए निकले हैं, इसमें आप सबों का साथ चाहिए ।वही झारखंड के नए मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने संबोधित करते हुए कहा कि भारत आजादी की लंबी लड़ाई लर कर देश को आजादी दिलाई। लेकिन आज भी गुलामी की जिंदगी जी रहे है।लादकर जीत हासिल की थी। झारखंड की जनता आदिवासी, मूलवासी एक साथ लड़कर बीजेपी को मुंहतोड़ जवाब देंगे, झारखंड में बीजेपी को यहां खड़ा होने नहीं देंगे , हमारी गठबंधन आनेवाले चुनाव में मिलकर मुहतोड़ जवाब देने का काम करेंगे।सभा को कांग्रेस विधायक दल के नेता और मंत्री आलमगीर आलम ने संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड में आज जिस तरह से यहां की सरकार को गिराने का बीजेपी ने साजिश रचा वह अपने मंसूबे में सफल नहीं हो पाई। आने वाले समय में झारखंड और देश में यहां की जनता उन्हें करारा जवाब देगी। उक्त कार्यक्रम में पार्टी के वरीय नेता जय राम रमेश रमेश, सुबोध कांत सहाय ,बंधु तिर्की प्रदीप यादव, तनवीर आलम, श्री कुमार सरकार,रागिनी सिंह सहित अन्य कांग्रेस नेता ने भी सभा को संबोधित किया। सभा संपन्न करने के बाद राहुल पाकुड़ टाउन में लोगो से मिलते हुए लिटीपारा के लिए प्रस्थान कर गए। रामपुर गांव में नाइट स्टे करने के बाद राहुल कल गोड्डा होते हुए देवघर जायेंगे।

img 20240202 wa00357291515499929076589
img 20240202 wa00374721133387852009826
img 20240202 wa00366100316500930420558
img 20240202 wa00314283313680924418736
img 20240202 wa0033759390071800473025
img 20240202 wa00322290137294542886924
img 20240202 wa00308426625999975196245

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!