Search

May 15, 2026 10:05 pm

धार्मिक भावना भड़काने के आरोपी शमशेर खान को रामगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

रामगढ़। 24 घंटे के भीतर रामगढ़ पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल। गौरतलाप है कि 25 जनवरी को रामगढ़ थाना में आरोपी के खिलाफ आवेदन देकर जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की गई थी। प्रेस विज्ञप्ति कर हिंदू रक्षा दल के दीपक मिश्रा ने प्रशासन से कहा था कि 24 घन्टे के अंदर आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया तो होगा आंदोलन। वही दूसरी ओर दीपक सिसोदिया ने कहा था हमारे आराध्य श्रीराम को गाली देने वाला जल्द हो गिरफ्तार। थाने पर उपस्थित होकर दीपक मिश्रा ने कहा था की शमशेर खान ने श्रीराम पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर समाजिक सौहार्द बिगाड़ने का कोशिश की है और दंगा करवाने का प्रयास किया है। अगर 24 घंटे में आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होती है तो हिन्दू संगठन आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। वहीं दीपक सिसोदिया ने कहा हमारे आराध्य श्रीराम को गाली देने वाला जल्द गिरफ्तार हो और पुलिस शांति व्यवस्था बनाए रखने में पहल करे अन्यथा हिन्दू कमजोर नहीं ईट का जवाब पत्थर से देना आता है हमें पर हमें कानून पर भरोसा रखते है। पुलिस के सूझबूझ एवं तुरंत कार्रवाई से हिंदू संगठन में कानून के प्रति विश्वास सुदृढ़ हुई है उपरोक्त बातें हिंदू रक्षा दल के प्रभारी दीपक मिश्रा ने कही।

img 20240127 wa00532462184714445125082

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!