Search

June 19, 2026 4:06 pm

‘भारत का बेस्ट एक्टर हैं रणबीर कपूर’, महेश बाबू की बातें सुनकर हुए इमोशनल

[ad_1]

नई दिल्ली. रणबीर कपूर,अनिल कपूर, रश्मिका मंदाना और बॉबी देओल की फिल्म ‘एनिमल’ (Animal) को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त क्रेज बना हुआ है.हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुए था जो दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया गया. ट्रेलर में रणबीर-अनिल -कपूर के इमोशनल सीन्स और बॉबी-रणबीर के बीच की फाइट को देख दर्शकों का जोश हाई है. अब सभी लोग इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इसी बीच साउथ के सुपरस्टार महेश बाबू (Mahesh Babu) ने रणबीर कपूर की तारीफें करते हुए कुछ ऐसा कह दिया,जिसे सुनकर एक्टर के फैंस काफी खुश हैं और हैरान भी.

दरअसल, सोशल मीडिया पर एनिमल फिल्म का प्री-रिलीज इवेंट काफी वायरल हो रहा है. इस इवेंट में महेश बाबू बतौर गेस्ट बनकर पहुंचे हुए थे. वीडियो में देखा जा सकता है कि महेश बाबू रणबीर की तारीफ करते हुए कहते हैं, ‘मैंने रणबीर कपूर से ये बात पहली भी कही है लेकिन मुझे नहीं लगता है उन्होंने मेरी बातों को गंभीरता से लिया था आज मैं फिर कहता हूं कि रणबीर कपूर मेरे फेवरेट हैं और वो देश के बेस्ट एक्टर भी हैं.’

महेश बाबू की ये बातें सुनकर उनके पीछे खड़े रणबीर हंसने लगते हैं हालांकि वह इमोशनल भी हो जाते हैं. आगे जब रणबीर की बारी आती है तो वह कहते हैं, ‘आप पहले सुपरस्टार महेश बाबू थे जिनसे मैं मिला था. मुझे याद है कि ओक्काडू देखने के बाद मैंने उन्हें मैसेज किया था और उन्होंने जवाब दिया था. मैं आपके इस प्यार और सपोर्ट के लिए जितना भी थैक्यूं कह दूं वो कम है.’

इवेंट में फिल्म डायरेक्टर एसएस राजामौली भी मौजूद थे. उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है, जिसमें रणबीर उनके पैर छूते हुए दिखाई दे रहे हैं. बता दें कि फिल्म एनिमल को राजामौली ने प्रोड्यूसर किया है.इवेंट में राजामौली ने रणबीर को अपना पसंदीदा अभिनेता भी घोषित किया और आत्मविश्वास से कहा, “बिना किसी हिचकिचाहट के, मैं आपको बताऊंगा, मेरे पसंदीदा अभिनेता रणबीर कपूर हैं.” उन्होंने उन्हें संदीप रेड्डी वांगा और खुद के साथ काम करने के बीच चयन करने की भी चुनौती दी तो रणबीर ने वंगा को चुना.

Tags: Anil kapoor, Bobby Deol, Entertainment, Mahesh Babu, Ranbir kapoor, Ss rajamouli



[ad_2]

Source link

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!