Search

May 15, 2026 11:06 pm

सेंट मैथ्यू स्कूल ललपनिया मे रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस

ललपनिया(बोकारो)। देश के 75वे गणतंत्र दिवस के अवसर पर ललपनिया के बैंक मोड़ स्थित सेंट मैथ्यू स्कूल में धूमधाम के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस। इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक अक्षय कुमार सिंह ने झंडा फहराकर देशवासियों को अपनी शुभकामनाएं भेंट की। वहीं इससे पूर्व सुबह विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं सहित विद्यार्थियों ने प्रभात फेरी निकाली। इस दौरान सभी ने भारत के स्वतंत्रता सेनानियों एवं शहीदों की याद में जोरदार नारे लगाए। इस दौरान स्थानीय ग्रामीणों का सहयोग भी प्रभात फेरी के दौरान विद्यालय को प्राप्त हुआ। गणतंत्र दिवस के अवसर पर विद्यालय के होनहार विद्यार्थियों द्वारा तकरीबन 40 की संख्या में नृत्य, भाषण एवं नाटक का आयोजन हुआ। इस दौरान ललपनिया एवं आसपास के क्षेत्र से हजारों की संख्या में पहुंचे अभिभावक एवं दर्शनगण ने संपूर्ण कार्यक्रम का आनंद शाम के करीब 3:30 बजे तक उठाया। इसी बीच स्वामी विवेकानंद के जयंती के अवसर पर आयोजित वार्षिक खेल कूद दिवस में विजय सभी प्रतिभागियों को विद्यालय द्वारा पुरस्कार देकर हौसला बढ़ाया गया। इस अवसर पर स्थानीय कोदावाटांड़ पंचायत के मुखिया बबलू हेंब्रम ने विजय प्रतिभागियों को ट्रॉफी मेडल देकर सभी खिलाड़ियों उज्जवल भविष्य की कामना की। वहीं ललपनिया के वरिष्ठ समाजसेवी धनीराम मांझी, बुधन मांझी सहित स्थानीय सरना महाविद्यालय के प्राचार्य रामजी तिवारी ने विभिन्न खेलों में विजय प्रतिभागियों को पुरस्कार दे उन्हें भविष्य के लिए अपनी शुभकामनाएं भेंट की। इस दौरान विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षकोंओ सहित सैकड़ो की संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे।

img 20240127 wa00488637861353004737999
img 20240127 wa00493075468405698187496
img 20240127 wa00454846165386503539804
img 20240127 wa00501778965543563833958
img 20240127 wa00462127561527291720601

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!